Dark Mode
समस्त बूथ लेवल अधिकारियो की आवश्यक बैठक आयोजित

समस्त बूथ लेवल अधिकारियो की आवश्यक बैठक आयोजित

पाली। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता के निर्देशन पर पाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को कलक्टर परिसर स्थित पेंशनर सभा भवन मे सुपरवाईजर एवं समस्त बूथ लेवल अधिकारियो की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र,पाली एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अशोक कुमार विश्नोई ने बताया कि बैठक मे संख्या 56 से 127 एवं भाग संख्या 128 से 196 तक के बीएलओ एवं सुपरवाईजर को आगामी विद्यानसभा को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गए। इस दौरान उन्हे सर्वे रजिस्टर मे अपूर्ण कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने के साथ ही अब तक किये गए ऑफलाइन कार्य को अद्यतन करते हुए नियत समय मे ऑनलाइन करने की बात कही। इसी तरह गुरूवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रोहट मे प्रात: 11 बजे भाग संख्या 1 से 55 तथा 197 से 251 तक के बीएलओ एवं सुपरवाईजर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी जाएगी। उन्होने बताया कि सभी बीएलओ दस सितम्बर 2023 (रविवार) को विशेष केम्प के लिए अपने अपने मतदान केन्द्र पर प्रातः10.00 बजे सायं 05.00 बजे तक उपस्थित रहकर सभी पात्र मतदाताओ से दावे व आपत्तिया प्राप्त करने के साथ ही अपने क्षेत्र में निवासरत जन प्रतिनिधि एवं अति महत्वपूर्ण व्यक्तियो के नामो का सत्यापन भी करेंगे। इस मोके पर मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, ललित कुमार दवे,रमेश अणकिया, सुरेश व्यास,मनोज रांगी, जय गिरी, मुकेश मेवाडा,रामलाल मानपुरा भाखरी,धर्मेन्द्र सोलंकी, वीरभद्र सिंह राठौड,रवि प्रकाश लोहिया,भगवानदास बाबानी,किशोर लालवानी, अक्षय पालीवाल,श्रीराम मीणा,सुरेन्द्र कुमार चोधरी, नेमीचंद परमार, सुखदेव सिंह देवल,जाकिर हुसैन, आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!