88.77 मीटर के सीजन बेस्ट के साथ नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे
शुक्रवार को बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने 88.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं भारतीय स्टार मौजूदा समय में चल रहे ग्रुप ए क्वालिफायर में आगे हैं। और अपने पहले गोल्ड की तलाश में हैं। वहीं उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इसके साथ ही भारत के मनु ने दूसरे प्रयास में 81.31 मीटर थ्रो फेंका और क्वालिफाइंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे। गौरतलब है कि, पिछली बार इसी इवेंट में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम करते हुए इतिहास रचा था। लेकिन इस बार उनकी नजर सिल्वर पर नहीं बल्कि गोल्ड पर हैं। नीरज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि, उन्हें ये मार्क पार करने के लिए सिर्फ एक अच्छे दिन की दरकार है। बता दें कि भारत के गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा ने बीते कुछ समय में जैविलन की दुनिया में धमाल मचाया है। टोक्यो ओलंपिक के अलावा एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भी गोल्ड जीता है। इस इवेंट में जैवलिन थ्रो के कुल 37 एथलिट्स भाग ले रहे हैं। इन एथलिट्स को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। नीरज चोपड़ा ग्रुप ए में हैं। इसमें से 12 खिलाड़ी फाइनल के लिए जिनके मुकाबले 27 अगस्त को होगा। फाइनल में ऑटोमेटिक जगह बनाने के लिए एथलीट को कम से कम 83 मीटर मार्क पार करना होगा।