Dark Mode
जयपुर में पड़ोसी ने किया महिला से रेप, नशीला जूस पिलाकर किया दुष्कर्म

जयपुर में पड़ोसी ने किया महिला से रेप, नशीला जूस पिलाकर किया दुष्कर्म

जयपुर. जयपुर में पड़ोसी व्यक्ति के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। नशीला जूस पिलाकर बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जॉब से निकलवाने और बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। देहशोषण के दौरान पांच बार प्रेग्नेंट होने पर डरा-धमकाकर ऑबोशन तक करवाया। मानसरोवर थाने में पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ACP (मानसरोवर) अभिषेक शिवहरे कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि मानसरोवर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसके पति की मौत के बाद आरोपी पड़ोसी ने नजदीकियां बढ़ाई। घर पर आने-जाने के साथ ही बच्चों को खाने-पीने की चीजें दिलाना शुरू कर दिया। आरोप है कि बच्चों के स्कूल आने के दौरान आरोपी पड़ोसी ने फेरीवाले से दो गिलास गन्ने का जूस लिया। गन्ने का जूस लेकर घर आकर आरोपी ने उसे पीने के लिए दिया।
पड़ोसी होने के कारण दिए ज्यूस को उसने पी लिया। नशीला पदार्थ मिला होने के कारण ज्यूस पीते ही वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर बदनाम करने की धमकी दी। जॉब से निकलवाने और बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करता रहा। लम्बे समय से देहशोषण करने के दौरान पांच बार प्रेग्नेंट होने पर डरा-धमकाकर ऑबोशन भी करवाया। ब्लैकमेल कर देहशोषण से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!