Dark Mode
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में 12 साल की एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में संदीप पांडेय (30) ने अपने पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय लड़की को किसी काम के सिलसिले में बृहस्पतिवार रात अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्मकिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि इस मामले में नाबालिग की मां की तहरीर पर पांडेय के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और लैंगिक अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर बलिया के एक स्थानीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!