Dark Mode
नेतन्याहू ने हिज्बुल्ला से संघर्ष विराम के प्रस्ताव को मंजूरी देने की सिफारिश मंत्रिमंडल से की

नेतन्याहू ने हिज्बुल्ला से संघर्ष विराम के प्रस्ताव को मंजूरी देने की सिफारिश मंत्रिमंडल से की

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि वह हिजबुल्ला के साथ संघर्ष विराम के एक प्रस्ताव को मंजूरी के लिए अपने मंत्रिमंडल के पास भेजेंगे, जिससे लगभग 14 महीने से जारी लड़ाई के अंत का मंच तैयार हो जाएगा। नेतन्याहू ने कहा कि प्रस्ताव पर मतदान मंगलवार देर शाम को होने की उम्मीद है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि युद्धविराम कब प्रभावी होगा और समझौते की सटीक शर्तें के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है। इस समझौते से गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!