Dark Mode
 महिला की मौत में आया नया मोड़, बेटी ने बाप के खिलाफ दर्ज करवाया 302 का मामला

 महिला की मौत में आया नया मोड़, बेटी ने बाप के खिलाफ दर्ज करवाया 302 का मामला



बीकानेर। गत रविवार को शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित सादुल कॉलोनी मकान के कमरे में मृत मिली महिला के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका की बेटी ने अपने ही पिता के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। खबर में बता दें कि गत रविवार को घर के कमरे में महिला का शव मिला था।
मृतका की बेटी दीपिका सिंह ने अपने पिता अधिवक्ता पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। सदर पुलिस के अनुसार, रविवार शाम को सादुल कॉलोनी में राजेन्द्रपाल कौर (63) घर के एक कमरे मृत मिली थीं। प्रथमदृष्या इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था। अब इस संबंध में मृतका की पुत्री दीपिका सिंह ने अपने अधिवक्ता पिता गुरविन्द्र सिंह एवं उनकी जूनियर पर हत्या का आरोप लगाया है। दीपिका के मुताबिक, उसके पिता व महिला जूनियर के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। महिला घर भी आती थी। जब मां व भाई ने विरोध किया, तो पिता कहते कि तुम यहां से निकल जाओ। मैं इसके साथ यहीं रहूंगा। इसके चलते मां राजेंद्रपाल कौर परेशान रहती थीं। कई बार आरोपी पिता ने उसकी माता व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। महिला थाने में एक मामला भी दर्ज है।
परिवादिया ने बताया कि 21 मई को आरोपी पिता का फोन आया। वह घर गई, तो मां राजेन्द्र कौर पलंग पर लेटी थीं। मां को अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका की बेटी की रिपोर्ट पर 302 में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
23/5/23, शाम 5:56 - Reports: अवैध हथियार के साथ पुलिस ने युवक को पकड़ा
बीकानेर। बीकानेर में अवैध हथियारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के श्रीकोलायत थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक जने को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गडिय़ाला फांटा के पास बाइक पर जा रहे चाण्डासर निवासी प्रकाश नायक को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक बारह बोर की बंदूक बरामद की है।
 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!