Dark Mode
जयपुर के कानोता बांध में मिला नवजात का शव

जयपुर के कानोता बांध में मिला नवजात का शव

प्लास्टिक की थैली में बांधकर फेंका था, 2 दिन पानी में पड़े रहने से फूली लाश


जयपुर . जयपुर के कानोता बांध में नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्लास्टिक की थैली में शव को बांधकर पानी में फेंका गया था। दो दिन से पानी में पड़े रहने के चलते लाश के फूलने पर वह पानी की सतह पर आ गई। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने कानोता बांध से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
हेड कॉन्स्टेबल त्रिलोक सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे मित्तल कॉलेज के पास कानोता बांध में नवजात का शव पड़ा दिखाई दिया। पानी में बच्चे की लाश पड़ होने का पता चलने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। बांध के किनारे पानी की सतह पर नवजात का शव प्लास्टिक की थैली में बंधा मिला। पुलिस ने मशक्कत कर नवजात शिशु के शव को बाहर निकाला। जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।
प्लास्टिक की थैली में बंधा मिला शव
पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि नवजात शिशु का जन्म करीब 2-3 दिन पहले हुआ था। जन्म के बाद ही प्लास्टिक की बड़ी थैली में नवजात को बांधकर कानोता बांध में फेंक दिया। देखने पर प्रतीत होता है कि लाश करीब 2 दिन पुरानी है। दो दिन से पानी में पड़े रहने के कारण लाश फूलने पर पानी की सतह पर आ गई। हवा के चलते बांध के किनारे लाश आने पर पता चला। बच्चे का जन्म किसी हॉस्पिटल में हुआ है। मौत के कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक पर निकलते समय दिखाई दी लाश
खारवालों की ढाणी जयसिंहपुरा खोर निवासी राजेश सिंह ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी थी। राजेश सिंह ने बताया कि वह सुमेल से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। कानोता बांध के पास से निकलते समय किनारे पर बच्चे का शव दिखाई दिया। प्लास्टिक की थैलीनुमा में नवजात बच्चे का शव बंधा था। उसके नाभि में चिमटी लगी थी और पैरों में नलकियां लगी थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!