Dark Mode
नवनियुक्त जिला कलक्टर सुशील कुमार ने किया पदभार ग्रहण

नवनियुक्त जिला कलक्टर सुशील कुमार ने किया पदभार ग्रहण

बालोतरा। नवनियुक्त जिला कलक्टर सुशील कुमार ने जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को पदभार ग्रहण किया। जिला कलक्टर परिसर में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार द्वारा जिला कलक्टर सुशील कुमार को पदभार ग्रहण करवाया गया। नवनियुक्त जिला कलक्टर ने कहा कि मुझे बालोतरा में मौका मिला है काम करने का और मैं यही उम्मीद करता हूँ कि हम जिले की चुनौतियों का सामना करते हुए बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है विकसित भारत संकल्प यात्रा जो इस समय हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही है। हमारी भी सर्वोपरी प्राथमिकता है कि इसके अंतर्गत जितनी भी योजनाएँ हैं उनमें अधिक से अधिक पात्रजनों को लाभान्वित कर शत प्रतिशत निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जाए।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक कुंपसिंह, सहायक जनसंपर्क अधिकारी नरेंद्र कुमार समेत अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण, पत्रकार गण उपस्थित रहे|

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!