Dark Mode
नाइजीरिया की सुरक्षा संकट में, फ्रांस से मांगी मदद

नाइजीरिया की सुरक्षा संकट में, फ्रांस से मांगी मदद

लागोस। नाइजीरिया के उत्तरी इलाकों में लगातार बढ़ रही हिंसा और आतंकी गतिविधियों के बीच देश के राष्ट्रपति बोला टिनूबू ने फ्रांस से अतिरिक्त सहयोग मांगा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को बताया कि उन्होंने टिनूबू से फोन पर बातचीत की, जिसमें नाइजीरिया की सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मैक्रों ने कहा कि नाइजीरिया इस समय कई मोर्चों पर मुश्किल मुकाबला झेल रहा है, उत्तरी क्षेत्रों में आतंकवादी खतरा, उत्तर-पश्चिम में हथियारबंद गिरोहों की अपहरण वारदातें और मध्य क्षेत्रों में चरवाहों तथा किसानों के बीच हिंसक झड़पें। उन्होंने कहा कि फ्रांस प्रभावित क्षेत्रों और वहां की आबादी की सहायता के लिए अपनी साझेदारी मजबूत करेगा। हाल के हफ्तों में उत्तरी नाइजीरिया में हमलों और सामूहिक अपहरणों में तेजी आई है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ी है। अमेरिका ने भी हाल में नाइजीरिया में ईसाई समुदायों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी थी। हालांकि नाइजीरिया सरकार का कहना है कि सुरक्षा स्थिति जटिल है और विभिन्न समूह अलग-अलग समुदायों को निशाना बनाते हैं। मैक्रों ने अपनी टिप्पणी में कहा कि फ्रांस अब प्रत्यक्ष सैन्य तैनाती के बजाय प्रशिक्षण, खुफिया सहयोग और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप सहायता प्रदान करने पर ध्यान देगा। नाइजीरिया ने स्पष्ट किया है कि वह बाहरी मदद का स्वागत करता है, बशर्ते उसकी संप्रभुता का सम्मान किया जाए।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!