निंबाहेड़ा : अनस का राजस्थान टीम में चयन
निंबाहेड़ा। आज से 6 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल शिविर 2019 से चमके अनस खान का चयन 69 वीं राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता (न् 19) लिए हुआ है । शिविर के पश्चात निम्बाहेड़ा फुटबॉल एकेडमी के कोच फरीद खान की देखरेख में नियमित अभ्यास के माध्यम से अनस ने अपने खेल को तराशते हुए सन 2021 में जिंक फुटबॉल एकेडमी जावर माइंस की ट्रायल में हिस्सा लिया और जिंक के हेड कोच को अपनी तकनीकी कोशल से आकर्षित कर जिक एकेडमी में अपनी जगह बनाई । एकेडमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षकों के साथ निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपने खेल को निखारते हुए वर्ष 2022 में राजकीय फुटबॉल एकेडमी जोधपुर की ट्रायल में चयनित होकर राजकीय एकेडमी की टीम का हिस्सा बनें और 2022-23 में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता (न् 17) अंडमान एंड निकोबार में आयोजित हुई थी उसमें राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया। छथ्। के कोच तालिब अहमद ने बताया कि वर्तमान में अनस ने वर्ष 2024 में तनिष्क एकेडमी कोटा की कक्षा 11 में प्रवेश लिया एवं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता बारां के चयन हुए जिसमें बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दौबारा स्कूल नेशनल टीम के लिए चयनित हुए । राजस्थान टीम अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेगी । अनस खान पठान के राष्ट्रीय टीम में चयनित होने पर साथी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमी जनता में खुशी का माहौल है ।