ओडिशा थाना हमला: 100 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज
ओडिशा के बारगढ़ जिले में एक थाने पर हमला करने में कथित रूप से शामिल 100 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया। बारगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद सहाय मीणा ने बताया कि अंबाभोना थाने पर हमले के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ पुलिस की एक टीम को संदेह था कि महानदी के किनारे स्थित तामदेई में चल रही पिकनिक पार्टी में गांजे का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन छापे के दौरान पुलिस को वहां से नशीला पदार्थ नहीं मिला। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस के तलाशी अभियान से नाराज लोगों ने थाने में तोड़फोड़ की।