Dark Mode
ओला इलेक्ट्रिक को पीएलआई लक्ष्य पूरा नहीं करने के लिए आईएफसी से मिला पत्र

ओला इलेक्ट्रिक को पीएलआई लक्ष्य पूरा नहीं करने के लिए आईएफसी से मिला पत्र

नयी दिल्ली । ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी को उन्नत रसायन सेल के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने से चूक को लेकर आईएफसीआई लि. से पत्र मिला है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कंपनी पीएलआई-एसीसी योजना के तहत तय उत्पादन और निवेश संबंधी मानदंडों को पूरा नहीं कर सकी है। ओला इलेक्ट्रिक ने शेयर बाजार को दी । सूचना में कहा कि हमें 28 जुलाई, 2022 के कार्यक्रम समझौते की अनुसूची एम के अनुसार लक्ष्य (माइलस्टोन-1) पूरा नहीं कर पाने के लिए आईएफसीआई लि. से एक पत्र मिला है।कंपनी इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से जुड़ी हुई है और उचित प्रतिक्रिया दाखिल करने की प्रक्रिया में है। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेल टेक्नोलॉजीज ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय के साथ एक समझौता किया था। योजना के तहत आईएफसीआई लि. को पीएलआई एसीसी योजना के लिए परियोजना प्रबंधन एजेंसी नियुक्त किया गया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!