Dark Mode
अवैध विस्फोटक सामग्री सहित एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध विस्फोटक सामग्री सहित एक आरोपी गिरफ्तार


टोंक । जिले में चलाये जा रहे अवैध कारोबार के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना पुरानी टोंक में अवैध विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिले में अवैध रूप से कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा दिये गये आदेशों की पालना में कार्यवाहक अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति गीता के निर्देशानुसार, वृत्ताधिकारी  टोंक  सलेह मोहम्मद के सुपरविजन में, पुरानी टोंक थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में सउनि प्रदीप कुमार, कानि. राजेश कुमार 981, हरिशंकर, राजेश कुमार, खियाराम, राजेन्द्र, महेन्द्र, महिला कानि. अनिता एवं सोना की टीम ने कार्यवाही करते हुए पुरानी टोंक थाना क्षैत्र के खिडक़ी दरवाजा मौहल्ले में शानु देशवाली के मकान में अवैध विस्फोटक सामग्री रखी होने की सूचना मिलने पर विस्फोटक सामग्री जिसमें 80 नोन-इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर, 14 सैफ्टी फ्यूज के टुकड़े, 10 जिलेटिन छड़े, 3 किलो 300 ग्राम अमोनियम नाईट्रेट आदि को जबत कर आरोपी शानु देशवाली पुत्र अन्सार अहमद (40) साल निवासी खिडक़ी दरवाजा थाना पुरानी टोंक को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध विस्फोटक अधिनियम के अनतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!