अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बहरोड़। पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बहरोड़ डीएसपी राव आनन्द के निर्देशन में थाना अधिकारी विरेन्द्रपाल की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुति पुलिया के पास एक आरोपी सीताराम पुत्र टोडाराम गूर्जर निवासी माजरा ढाकोड़ा थाना हरसोरा को एक अवैध देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।