‘एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं हरियालो राजस्थान-2026’
जयपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने हेतु प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2024 में प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ एवं हरियालों राजस्थान-2026 का राज्य स्तरीय शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर-कमलों से किया जाएगा।
कार्यक्रम विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान, जयपुर में प्रातः 10:00 बजे पौधारोपण के साथ प्रारंभ होगा। इस अवसर पर वन मंत्री संजय शर्मा , जिला प्रभारी मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
अभियान का उद्देश्य
नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक एवं भावनात्मक जुड़ाव से सुदृढ़ करना है। मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ से जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिलाओं एवं आमजन की सहभागिता बढ़ेगी।
कार्यक्रम स्थल की विशेषता
विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान वन विभाग का संरक्षित बायोडायवर्सिटी उद्यान है, जहां राज्य की विभिन्न वानिकी प्रजातियों के वृक्ष संरक्षित हैं। फेंसिंग युक्त सुरक्षित स्थल एवं जल स्रोत उपलब्ध होने से पौधों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जा सकेगा।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम:
- 10:00 – 10:05 बजे: अतिथियों का आगमन एवं स्वागत
-10:05 – 10:10 बजे: मुख्यमंत्री महोदय का आगमन एवं स्वागत
- 10:10 – 10:25 बजे: मुख्यमंत्री महोदय द्वारा पौधारोपण
- 10:25 बजे: विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम हेतु कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब ऑफ राजस्थान हेतु प्रस्थान वन विभाग ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें और अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं।