Dark Mode
गैंगस्टर्स को फर्जी पासपोर्ट से विदेश भेजने वाला गिरफ्तार

गैंगस्टर्स को फर्जी पासपोर्ट से विदेश भेजने वाला गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स को फर्जी पासपोर्ट से विदेश भेजने वाले शातिर बदमाश को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने अरेस्ट किया है। AGTF की टीम ने उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर दबिश देकर बदमाश को पकड़ा है। जो विदेश भगाने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनाने के बदले 2 लाख रुपए लेता था। पूछताछ में सामने आया है कि फर्जी पासपोर्ट बनवाकर वह 6 से ज्यादा बदमाशों को विदेश भेज चुका है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!