Dark Mode
नि:शुल्क नेत्र रोग जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन

नि:शुल्क नेत्र रोग जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन

टोंक। रोटरी क्लब टोंक बनास द्वारा शंकर आई हॉस्पिटल के सहयोग से पांचवा नि:शुल्क नेत्र रोग जांच एवं ऑपरेशन शिविर सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें 105 मरीजों के नेत्रों की जांच नि:शुल्क की गई तथा 26 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इससे पूर्व भी क्लब ने 150 नेत्र रोगियों के नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन करवाए हैं। शिविर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें नगर परिषद आयुक्त ममता नागर एवं शिक्षाविद् बाबूलाल शर्मा द्वारा उपस्थितों को 26 अप्रैल को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सहायक प्रांत पाल रोहिताश कुमावत, अध्यक्ष बादल साहु, सचिव तुशांत टिक्कीवाल, कवि प्रदीप पंवार, क्लब ट्रेनर सुनील जैन, डॉक्टर प्रदीप गहलोत, निपुण सक्सेना, शिक्षाविद् रमेश काला, रामकिशन काहल्या, हरवंश शर्मा, पदम जैन, रामप्रसाद शर्मा, रमेशचंद जैन, भगवान सिंह, सत्यनारायण नामा, परिक्षित साहु, पिंटू साहु, दिनेश गोठवाल, अनिल माहेश्वरी, हनुमान सिंह, बृजबिहारी शर्मा एवं महंत दुर्गा पुरी गोस्वामी आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!