Dark Mode
चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

ब्यावर। महावीर इंटरनेशनल त्रिशला वीरा केंद्र के तत्वावधान में चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। सुशील छाजेड़ ने बताया कि रविवार को निशुल्क आयुर्वेद एवं एलोपैथिक जांच एवं चिकित्सा शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक महावीर चिकित्सा सेवा केंद्र पर आयोजित किया गया जिसमें श्रीचांदमल मोदी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के पूर्व प्रभारी डॉ. रमाशंकर पचौरी द्वारा मरीजों की जांच कर आयुर्वेदिक उपचार परामर्श दिया गया। इसी प्रकार डॉ. सीएल परिहार द्वारा एलौपेथिक पद्धति से मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में 26 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर संयोजक नीलम सोढ़ी, सुनिता लोढ़ा ने बताया कि शिविर में शुगर, हीमोग्लोबीन, वजन और ईसीजी जांच की निशुल्क सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!