मासिक पुलिस अपराध गोष्ठि का आयोजन,
उत्कृष्ट पुलिस कार्य करने पर पांच कांनि. सम्मानित
अपराधियों में भय कायम रखा जायेगा-एसपी
टोंक । पुलिस अधीक्षक राजर्षी राज की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस लाईन स्थित सभागार में अपराध गोष्ठि का आयोजन किया गया। अपराध संगोष्ठी में पुलिस अधीक्षक राजर्षी राज ने सभी वृत्ताधिकारियों एवं थाना अधिकारियों से उनके क्षैत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी लेते हुये थानों में महिला अत्याचारों, अनुसूचित जाति, जन जाति अत्याचारों संबंधी दर्ज मुकदमों की स्थिति की जानकारी लेते हुये मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। अपराध गोष्ठि के पश्चात एसपी राजर्षि राज ने मिडीया से की गई बातचीत में कहा कि अपराध गोष्ठि में पुलिस अधिकारियों को अपराधों पर नियंत्रण रखने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये है, साथ ही अपने-अपने थाना क्षैत्रों में दलित उत्पीडन, महिला अत्याचार से जुड़े प्रकरणों का गम्भीरता से शीघ्र निस्तारण कर पिड़ीत को समय पर न्याय दिलाये। एसपी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था एवं अपराधियों में भय बना रहे, इसके लिए विगत दिनों जिले भर में ऑपरेशन सुदर्शन चलाकर एक हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने कहा कि अपराधियों में भय कायम रखने के लिए ऐसे धरपकड़ अभियान चलाते रहेगें। उन्होने बताया कि आगामी त्यौहार ईदुलफितर एंव अबेंडकर जयंती के अवसर पर सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि इन अवसरों पर शांति एवं सुरक्षा सहित कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्यौहारों से पूर्व अपनी तैयारियां कर लें। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रेल को पुलिस लाईन में एक सेरेमोनियल परेड का आयोजन कर राजस्थान पुलिस का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। उन्होने जानकारी देते हुए बतासा कि स्थापना दिवस के अवसर पर 13 से 15 अप्रेल तक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान सभी थाना परिसरों, कार्यालयों में साफ-सफाई अभियान चलाया जाकर मालखाने आदि की सफाई की जायेगी। 16 अप्रेल को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा, जिसमें पुलिसकर्मियों के बच्चों द्वारा शिक्षा एवं खेलकूद के क्षैत्र में प्रतिभा दिखाने वाले बच्चों की हौंसला अफजाई हेतु पुरस्कृत किया जायेगा, साथ ही इस अवसर पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी, जिसमें जिला पुलिस द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो को प्रदर्शित किया जावेगा। अपराध गोष्ठि में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कांनि. नगरफोर्ट जितेन्द्र, नोरतमल एवं राजकुमार थाना बनेठा, नन्दकिशोर अलीगढ़, लखपत थाना सदर टोंक को प्रशति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीपी पवन वशिष्ठ, अति. पुलिस अधीक्षक टोंक भवानी सिंह राठौड़, राकेश बैरवा मालपुरा, वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद, शकील अहमद उनियारा, इन्दू लोदी पीपलू, सन्दीप सारस्वत निवाई, सुरेश देवली, सुशील मान मालपुरा, उपाधीक्षक पुलिस प्रदीप गोयल, वही थानाधिकारी पीपलू प्रहलाद सहाय, जितेन्द्र सिंह कोतवाली, घनश्याम मीणा सदर टोंक, उदयवीर सिंह पुरानी टोंक, हरीराम वर्मा बरोनी, जगदीश प्रसाद देवली, राधाकिशन मीना घाड़, भागीरथ सिंह लाम्बाहरीसिंह, नरेश कंवर निवाई सदर सहित अपराध सहायक निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, नीजि सहायक सुरेश विजय आदि मौजूद रहे।