योग व ध्यान शिविर का आयोजन
सीकर । जैन सोश्यल ग्रुप शेखावाटी द्वारा दिनांक 16 जून से 18 जून तक प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक जैन भवन सीकर में योग व ध्यान शिविर का आयोजन किया गया और समापन के तीसरे दिवस पर ध्यान योगा शिविर के आयोजन पर कहा योग से होता है जीवन परिवर्तन योगा जीवन का प्रातः कालीन मूलाधार है और इससे लाखों लोगों ने इसे अपना कर अपना जीवन बदला है इसकी जानकारी जयपुर से आयी प्रशिक्षिका कविता जैन व उनकी टीम द्वारा दी गई आज के कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन मनोज सरिता पाटोदी झीगर वाले उनके साथ जैन भवन के अध्य्क्ष विमल झाझरी मंत्री किशोर संगही नया मंदिर के मंत्री पवन छाबड़ा एवं युवा प्रभारी पतंजलि महावीर जांगिड़,डॉ.शिवपाल कुड़ी डॉ.अरविंद दयाल सिंह शेखावत,राम अवतार थे आज लगभग 200 महिला परुर्षो में योगा का लाभ उठाया अंत मे जयपुर से आयी कविता जैन और उनकी सहायिका अर्पिता माथुर सेजल जैन का शेखावाटी जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों की तरफ से सम्मान एवं प्रतीक चिन्ह दिया गया। द्वारा कार्यक्रम के इस शिविर का पुण्यार्जन नथमल पाटोदी की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी नारायणी देवी मातेश्वरी मनोज कुमार सरिता देवी पाटोदी परिवार का सम्मान किया गया और इस योगा शिविर के संयोजक अमित एकता छाबड़ा आशीष रितु जयपुरिया सुनील ममता छाबड़ा दीपक राजश्री संगही अभय दीपाली सेठी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।