बारिश के लिए इंद्रदेव को रिझाया
सरवाड़ ‡ कस्बे में शनिवार सूर्य तलाई स्थित शिव मंदिर में यदुवंशी माली समाज द्वारा भगवान शिव के जलाभिषेक कर बारिश के लिए भगवान इन्द्रदेव को रिझाया गया। इस मौके पर हवन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने राजेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी,भंवर गोपाल पाराशर के सानिध्य में आयोजित हुए हवन कार्यक्रम में भाग लिया और मंत्रोच्चार के साथ अग्नि में घी की आहुतियां दी गई। कार्यक्रम पंडित राजेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी ने कहां कि हवन कार्यक्रम भारतीय संस्कृति का परिचायक है, हवन कार्यक्रम के आयोजन से वातावरण शुद्व होता है। उन्होंने कहां कि समय-समय पर हवन कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए हवन कार्यक्रम में भाग लेने से मनुष्य को सांसारिक कष्टो से मुक्ति मिलती है। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष भैरलाल रोडी़, दुर्गालाल माली, पूर्व अधक्ष नोरत मल माली, सत्यनारायण माली, महेंद्र माली, कन्हैया लाल माली, मुकेश माली, गोधू माली, शंकर माली, रामदेव माली, रामधन, ताराचंद माली, राजाराम सहित समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके समाज की ओर से गायो को हरा चारा व पक्षियों को दाना डाला गया।