Dark Mode
सैफ के बेटे इब्राहिम के साथ फिल्म देखने निकलीं पलक

सैफ के बेटे इब्राहिम के साथ फिल्म देखने निकलीं पलक

श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी की इन दिनों सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ लिंकअप की खबरें हैं। शनिवार को दोनों को मुंबई के जुहू PVR में अंदर जाते देखा गया। दोनों स्टारकिड फिल्म देखने आए थे। हालांकि पलक और इब्राहिम अलग-अलग कार से वहां पहुंचे थे। सबसे खास बात ये रही कि जब इब्राहिम फिल्म देख कर निकले तो उनके हाथ में पलक की जैकेट नजर आ रही थी। दोनों अलग-अलग एग्जिट गेट से निकले थे।

मीडिया की नजरों से छिप नहीं पाए पलक और इब्राहिम
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान ने बहुत कोशिश की, कि वे मीडिया के नजरों से बच जाएं। इसी वजह से वे अलग-अलग कार से भी पहुंचे। हालांकि एक जैकेट की वजह से दोनों पकड़े गए। पलक ब्लैक जैकेट में एंट्री करती देखी गई थीं। जब फिल्म खत्म हुई और इब्राहिम बाहर निकले तो उनके हाथ में पलक का वो ब्लैक जैकेट नजर आया।

पलक ने कहा- हम क्लोज नहीं हैं
सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में जब पलक से इब्राहिम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘हम एक कपल हैं, यह बात सच नहीं हैं। हम ज्यादातर तभी बात करते हैं, जब कहीं सोशल गैदरिंग में मिलते हैं। हम दोस्त हैं, लेकिन इतने क्लोज नहीं, जितना लोगों को लगता है।

करियर पर फोकस करना चाहती हैं पलक
पलक तिवारी को कई बार इब्राहिम के साथ देखा जा चुका है। हालांकि पलक ने हमेशा इसे एक अफवाह ही बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती हूं। मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करती हूं। लाइफ के इस स्टेज में मेरे लिए सबसे अहम करियर है। जहां तक प्यार-मोहब्बत की बात है तो इसका प्रिडिक्शन करना मुश्किल है।

पलक के करियर में सलमान खान का बड़ा रोल
पलक ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था। उनके अब तक के करियर में सलमान खान का सबसे प्रभावी रोल रहा है। उन्होंने सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है। किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के दौरान पलक ने कुछ ऐसा बोल दिया था, जिसकी वजह से सलमान खान ट्रोल हो गए थे। पलक ने कहा कि सलमान की फिल्मों के सेट पर कुछ कायदे कानून होते हैं, जिसका पालन सभी को करना होता है। वहां लड़कियों के लिए ज्यादा खुले कपड़े पहनना वर्जित है। पलक के मुताबिक, सलमान हमेशा यही चाहते हैं कि लड़कियां ऐसे कपड़े पहने जिससे वे खुद को सुरक्षित महसूस करें। पलक की इस बात से सलमान खान को सोशल मीडिया पर एक धड़ा ने दकियानूसी करार दे दिया था। लोगों ने सलमान को पिछड़ी सोच और दोहरा मापदंड का व्यक्ति बता दिया था। इसके बाद पलक ने अपने स्टेटमेंट पर माफी मांग ली थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!