Dark Mode
पालनहार लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को

पालनहार लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को

उदयपुर. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव सोमवार को नगर निगम परिसर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में आयोजित होगा। इसमंे मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश भर के पालनहार लाभार्थियों के खातों में राशि का हस्तांतरण करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

उपनिदेशक सामाजिक न्याय मान्धातासिंह राणावत ने बताया कि उदयपुर जिले के 13879 पालनहार एवं 22963 बच्चे लाभान्वित होंगे। राणावत ने बताया कि नवीन प्रावधानों के तहत पालनहार योजना में अब 0 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को 500 से बढाकर 750 रूपए तथा 6 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को 1000 से बढाकर 1500 रूपए की राशि देय होगी। वहीं ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है उन्हें आयु वर्ग अनुसार क्रमशः 1500 एवं 2500 रूपए देय होंगे।

राणावत ने बताया कि जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण सहित जिले भर से करीब 1300 से अधिक लाभार्थी शामिल होंगे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!