परशुराम महादेव पैदल संघ गाजों बाजों के साथ हुआ रवाना।
सोमवती अमावस्या को महादेव के दरबार में विश्व शांति एवं खुशहाली की कामना को लेकर करेंगे अभिषेक।
शोभायात्रा के बाद के गाजो बाजो के साथ ग्रामीणों ने पैदल यात्रियों को किया रवाना।
सुमेरपुर। विश्व शांति एवं आपसी सद्भभावना की कामना को लेकर यहां से हरिओम मित्र मण्डल एवं हनुमान नवयुवक मण्डल के सयुक्त तत्वावधान में शनिवार को साण्डेराव से परशुराम महादेव पैदल यात्रा संघ शोभायात्रा के साथ गाजो बाजो व ढोल नगाड़े के बीच हर हर महादेव के जैकारों के साथ ग्रामीणों ने रवाना किए। हरि ओम मंडल के बैनर तले यह 30 वीं पैदल यात्रा संघ दुर्गेश हरवाणी,।शौतान सिंह राजपुहित, एडवोकेट जयपालसिंह राणावत, रुद्धप्रताप सिंह,प्रवीण सिंह भाटी, करण सिंह राठौड़,हुकमसिंह राजपुहित,विक्रम सिसोदिया, राजेश लुहार,संजय सैन,सागर दर्जी,गणपत सैन,सुरेश लुहार, मानाराम सुथार,मेघाराम सुथार, किशोर नाहर के सानिध्य में सभी 77 पैदल यात्री गांव की खेड़ा देवी, (दुदेली माता) मंदिर परिसर में एकत्रित हुए जहां पर पूजा अर्चना के बाद एक विशाल शोभायात्रा के साथ नाचते-गाते महादेव के जैकारें लगाते हुए गांव के मुख्य मार्गों से हनुमान चौंक होते हुए अम्बिका मंदिर पहुंचे।जहां पहले से स्वागत को आतुर खड़े मेवाड़ा परिवार के सदस्यों तथा ग्रामीणों ने पैदल यात्रियों का कुंकुम का तिलक लगाकर फुलमालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया।यहां पर माँ भवानी की विशेष पूजा अर्चना के बाद मारवाड़-गोडवाड जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत ने पैदल यात्रा संघ को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सरपंच श्रीमती दाखुदेवी भील,रमेश कुमार भील, नेकाराम चौधरी खुड़ाला,मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज के प्रचारक नटवर मेवाड़ा,विक्रम मेवाड़ा, सोहनलाल मेवाड़ा, महावीर मेवाड़ा,कैलाश मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।हरिओम मंडल के दुर्गेश हरवाणी ने बताया कि पैदल यात्रा संघ शनिवार को साणडेराव से निम्बेशवर महादेव मंदिर दर्शन कर फालना,बाली होकर कोट गांव के फुलेशवर महादेव मंदिर परिसर में रात्री विश्राम के साथ भजनों की अलख जगाएगे। रविवार को मुण्डारा माताजी के दर्शन कर देर शाम को परशुराम महादेव के दरबार में भजन कीर्तन करेंगे। श्रावण मास के दुसरे सोमवार की अल सुबह अरावली पर्वत श्रृंखलाओं में परशुराम महादेव के दरबार में विशेष पूजा अर्चना के बाद विश्व शांति एवं आपसी की कामना को लेकर महारूद्धी अभिषेक करेंगे।
*शोभायात्रा के दौरान ग्रामीणोने बरसाए पुष्प,महिलाओं ने किए वदावने:-* परशुराम महादेव पैदल यात्रियों के शोभायात्रा दौरान ग्रामीणो ने रंग बिरंगी गुलाल के साथ फुल बरसा कर यात्रियों का उत्साह वर्धन किया वही महिलाओं ने वदावने किए।शोभायात्रा में युवक-युवती महादेव के जैकारे लगाते हुए तथा महिलाऐं बरस बरस इन्द्र राजा,,,,,,,,, डी जे की मधुर धुन पर नाचती गाती हुई चल रही थी।
रास्ते में जगह-जगह पर हुआ यात्रियों का सवागत:- साणडेराव से परशुराम महादेव पैदल यात्रियों का गंगा वेरी चौराहे पर हरिश ताराचंद मेवाड़ा कलाल परिवार साण्डेराव फालना, निम्बेशवर महादेव मंदिर परिसर में आचार्य पंडित जब्बर दत विष्णु दत त्रिवेदी,देवतरा मोड़ पर गणपत सिंह देवड़ा के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया गया।