पैट कमिंस ने केएल राहुल को पछाड़ा, IPL के सबसे महंगे कप्तान बनें
पैट कमिंस ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को कई ट्रॉफियां जिताई हैं। अब आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले ही इतिहास रच दिया है। हैदराबाद के कप्तान बनने के साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान बन गए हैं। बता दें कि, हैदराबाद ने कमिंस को इस बार की नीलामी में 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।
वहीं मार्करम ने पिछले दो सीजन में SRH की कमान संभाली थी, लेकिन इस दौरान वह टीम को सफल बनाने में नाकामयाब रहे। मार्करम की कप्तानी में फ्रैंचाइजी 2022 में 8वें स्थान पर रही और सुधार के कोई संकेत नहीं दिखे। जबकि 2023 में 10वें स्थान पर हैदराबाद ने खत्म किया।
लेकिन मार्करम ने SA20 में SRH को दो खिताब दिलाए हैं, लेकिन एक कप्तान के रूप में उन्हें आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत कम या कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने आईपीएल में सनराइजर्स के लिए केवल 13 में से 4 मैच जीते हैं और केवल 20 मैचों (वनडे और टी20) में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की है।