Dark Mode
धूमधाम से मनाया भगवान वैकुंठनाथ का पाटोत्सव

धूमधाम से मनाया भगवान वैकुंठनाथ का पाटोत्सव

जयपुर। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में कीर्ति नगर टोंक रोड स्थित श्री नीलकंठ महादेव  मंदिर में भगवान बैकुंठ नाथ जी व नीलकंठ महादेव जी का पंचम पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया।  मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ओपी गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर सुबह भगवान का विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक करवा कर नई पोशाक धारण करवाई गई। विशेष पूजा अर्चना के बाद संगीतमय सुंदरकांड का पाठ महिलाओं द्वारा किया गया। सांयकाल 101 दीपको से सामूहिक आरती की गई इसके पश्चात सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।
 समिति के महामंत्री गोविंद शर्मा ने बताया कि पाटोत्सव में वार्ड पार्षद श्री रमेश जी सैनी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत माला व साफा पहनाकर किया गया। गणमान्य व्यक्तियों में रामेश्वर जी गुप्ताए रामचरण जी गुप्ताए सुभाष गुप्ताए राम चरण गुप्ता रोडवेजए बाबूलाल गर्ग ठेकेदारए बालकिशन जी बागला  भी उपस्थित रहे।    

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!