Dark Mode
पीबीएम हेल्प कमेटी टीम 16 जनवरी को रवाना होगी अयोध्या

पीबीएम हेल्प कमेटी टीम 16 जनवरी को रवाना होगी अयोध्या

बीकानेर. आज पीबीएम हेल्प कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अयोध्या नगरी में होने वाले भव्य विशाल राम मंदिर मूर्ति प्रतिष्ठा दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए कमेटी 16 जनवरी को अयोध्या के लिए बीकानेर से रवाना होगी वहीं कमेटी के सदस्यों और सहयोगी यार मित्रों की ओर से इस आयोजित कार्यक्रम में कुछ सामग्री इकट्ठा की कर अयोध्या में संचालित सीता रसोई में भेट करेगी राजपुरोहित ने बताया कि बीकानेर के वासुदेव नमकीन भण्डार की ओर से 1000 किलो भुजिया के साथ साथ रसगुले तेल और घी के डिब्बे भी कमेटी के सदस्य सहयोगी मित्रो के सहयोग से राम मंदिर प्रतिष्ठा दिवस समारोह पर चलने सीता रसोई में खाध्य सामग्री भेट कर इस इतिहासीक आयोजन का हिस्सा बनेगी राजपुरोहित ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हिंदुस्तान में हर जगह से लोग अपना थोड़ा ना थोड़ा सहयोग दे रहे हैं जिसे देखते हुए पीबीएम हेल्प कमेटी टीम और यार मित्रों के द्वारा अयोध्या यह छोटा सा सहयोग कर इस इतिहासीक आयोजन का हिस्सा बनेगी 16 जनवरी को कमेटी बीकानेर से रवाना होगी और 25 जनवरी तक अयोध्या में ही रहेगी और अपनी सेवाएं देगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!