Dark Mode
डेनवर में ट्रेन की चपेट में आने से पैदलयात्री की मौत

डेनवर में ट्रेन की चपेट में आने से पैदलयात्री की मौत

डेनवर. अमेरिका के डेनवर में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक पैदलयात्री की मौत हो गई। डेनवर पुलिस विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मौत के मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कोई आपराधिक मामला है या नहीं।
विभाग ने जांच पूरी होने तक इस संबंध में अधिक जानकारी देने से इनकार किया है। मृतक की पहचान अब तक जारी नहीं की गई है। घटना डेनवर शहर के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में हुई है। घटना के बाद स्थानीय ट्रेन सेवाओं के परिचालन में देरी हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!