Dark Mode
मौसम में बदलाव से लोग हो रहे बीमार

मौसम में बदलाव से लोग हो रहे बीमार

लक्ष्मणगढ़। मौसम के बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं। कभी गर्मी और रात में ठंड लोगों की सेहत खराब कर रही है। सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। दिन भर ठंडी हवाएं चलने से गुलाबी ठंड में लापरवाही बरतने वाले लोग बीमार हो रहे हैं। जिसका परिणाम है कि चिकित्सकों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ रही है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार से लोग परेशान हो रहे हैं। यही सुबह और शाम की ठंड लोगों को बीमार कर रही है। वर्तमान में नाक, कान, गले की एलर्जी, सांस लेते समय छाती में परेशानी, आंखों पर स्ट्रेन, आवाज बैठना, जुकाम व खांसी जैसी बीमारी ज्यादा होती हैं। चिकित्सालय में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यह मौसम सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों की सेहत के लिए खतरनाक बना हुआ है। विगत तीन दिनों से राजकीय चिकित्सालयो में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रूपेंद्र शर्मा ने बताया कि जुकाम की शुरुआत बच्चों में नाक बहने, छींक, आंखों से पानी आने और हल्की खांसी से होती है। इसे वायरल भी कहते हैं। बड़े लोग तो अपनी बीमारी के बारे में बता सकते हैं, लेकिन दूध पीता बच्चा बोल नहीं पाता। ऐसे बच्चे सांस लेते वक्त आवाजें करते हैं। ऐसा लगता है कि उनकी नाक में ब्लॉकेज है। बच्चा बेवजह रोने लगता है। उसे हल्का बुखार भी हो सकता है। दूसरी ओर ऐसे बच्चे जो बोल सकते हैं, उनमें भी वायरल के वही लक्षण होते हैं। उन्होंने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही किसी को भी बीमार कर सकती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!