12 साल से फरार स्थायी वारन्टी गिरफ्तार
फलोदी। पुलिस थाना फलोदी में 12 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आमदीन पुत्र नुरदीन जाति मुसलमान निवासी बरकत कॉलोनी, फलौदी पुलिस थाना फलोदी हाल जेतडासर पुलिस थाना बाप जिला फलोदी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
कार्यवाही पुलिस-
जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुए जिले में चल रहे वांछित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी विक्रमसिंह भाटी के सुपरविजन मे आयुष वशिष्ठ वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन मे रामेश्वर दयाल थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी के नेतृत्व मे काँसेबल रमेश कुमार , गोरधनराम व राजुसिह की गठित टीम द्वारा इन फरार स्थाई वारंटीयों व गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध तकनीकी डाटाबैस तैयार कर आसूचना एकत्रित की गयी। इस आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर पुलिस थाना फलोदी टीम ने वांछित स्थाई वारंटी आमदीन पुत्र नुरदीन जाति मुसलमान निवासी बरकत कॉलोनी, फलौदी पुलिस थाना फलोदी हाल जेतडासर पुलिस थाना बाप जिला फलोदी को गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारंट आमदीन विभिन्न न्यायालयों के कुल 04 प्रकरणों में वांछित था।
कांस्टेबल रमेश ने 100 वां स्थाई वारंटी पकड़ा- पुलिस थाना फलोदी के कांस्टेबल रमेश कुमार ( 1149 ) द्वारा विशेष सूचना एकत्रित कर इस अभियान के दौरान अब तक 100 वां स्थाई वारंटी गिरफ्तार करवाकर सराहनीय कार्य किया। इसके लिए काँसेबल रमेश कुमार सहित पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा ।