Dark Mode
2 साल से फरार स्थाई वारन्टी सोहनलाल उर्फ सोनू गिरफ्तार

2 साल से फरार स्थाई वारन्टी सोहनलाल उर्फ सोनू गिरफ्तार

खेतड़ी/लोकमत। पुलिस ने 2 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सोहलाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि स्थाई वारंटी सोहन लाल उर्फ सोनू जाट निवासी कैरवाली पुलिस थाना नीमकाथाना कई प्रकरणों में 2 साल से न्यायालय द्वारा तलब करने पर भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। वह पुलिस से बचने के लिए जगह बदल- बदल कर रह रहा था। थानाधिकारी विनोद सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 2 साल से फरार स्थाई वारन्टी सोहनलाल उर्फ सोनू को 12 मार्च को बबाई, कैरवाली, नीमकाथाना, चला, पचलंगी, हरड़िया व सुनारी में तलाश किया गया तथा मुखबीर की सूचना पर 
बगड़ियां की ढ़ाणी सुनारी में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर गिरफतार किया गया है। जिसे
माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!