फागोत्सव का आयोजन 23 को पोस्टर का किया विमोचन
सीकर। सांस्कृतिक मंडल सीकर द्वारा होली के उपलक्ष में आयोजित किया जाने वाला फागोत्सव का आयोजन बावड़ी गेट स्थित रघुनाथ जी के मंदिर में 23 मार्च दोपहर 2:15 बजे से किया जाएगा। सांस्कृतिक मंडल के मंत्री जगदीश प्रसाद चौकड़ीका ने कि बताया कार्यक्रम को लेकर कृष्णा सत्संग बालिका महाविद्यालय सीकर में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक मण्डल सीकर के संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया, कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रामकृष्ण शर्मा, प्रोफेसर दीप्ति तिवाड़ी, अभिलाषा जोशी, पूनम शर्मा, पूर्व पार्षद नरेश सैन, राजेंद्र सोनी, विष्णु काबरा सहित कालेज स्टाफ मौजूद रहा।