कराटे-डो-फेडरेशन प्रतियोगिता में भाग लेने फलोदी के खिलाड़ी हुए रवाना
फलोदी . राष्ट्रीय स्तरीय कराटे-डो-फेडरेशन प्रतियोगिता 2023 दिल्ली के लिए आज खेल और सांस्कृतिक विकास संस्थान आदर्श नगर सेे फलोदी के खिलाङी प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए रवाना हुए।
सन्स्थान के कोच ने बताया कि जूनियर वर्ग मे दिविजा बोहरा, मौक्तिक विश्नोई, अदिति, गौतम सोनी तथा सिनिअर्स वर्ग मे अनिल राजपुरोहित, सचिन व्यास आदि हिस्सा लेंगे। ये सभी आज कोच घनश्याम थानवी के साथ फलोदी से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस बार फलोदी के प्रतिभावान खिलाड़ी इस प्रतियोगिता मे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे।
खेल और सांस्कृतिक विकास संस्थान की संचालिका श्रीमती विजयश्री थानवी ने बताया की अब तक खेल और सांस्कृतिक विकास संस्थान के तत्वावधान मे अब तक फलोदी के 44 खिलाड़ी कराटे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओ मे भाग लेकर फलोदी का मान-सम्मान बढ़ा चुके है। खेल और सांस्कृतिक विकास संस्थान की और से कई अन्य खेलो मे भी ये प्रयास निरंतर जारी है।