Dark Mode
विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की शपथ दिलाई

विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की शपथ दिलाई

झालावाड़ . पंचायत समिति मनोहर थाना  परिसर में विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम की संगोष्ठी की, उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिसमे पंचायत समिति के कर्मचारी / अधिकारी गण शामिल हुए एवं मानव जीवन मे जल के  महत्त्व को बताया। उक्त कार्यक्रम मे  संतोष कुमार मीणा उपखण्ड अधिकारी ,  दिवाकर मीणा विकास अधिकारी,  रंगलाल मीणा सहायक अभियन्ता जलग्रहण विभाग मनोहरथाना,  पृथ्वीसिंह तंवर प्रधान प्रतिनिधि,  बद्रीलाल लोधा सरपंच ग्राम पंचायत कोलूखेड़ी मालियान,  विनोद कुमार यादव ब्लॉक प्रभारी राजीविका, जलदाय विभाग, वन विभाग एवं कृषि एवं उद्यानिकी विभाग मनोहरथाना तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे। उसके पश्चात् ग्राम पंचायत खेरखेडा में नया तालाब निर्माण कार्य ग्राम सेमलावेह कार्य पर मौजूद श्रमिको के साथ  हरकचन्द गुर्जर सरपंच ग्राम पंचायत खेरखेडा,  हंसराज मीणा ग्राम विकास अधिकारी खेरखेडा व पवन पारेता ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत खेरखेडा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रमदान किया गया। उसके बाद राजकीय विद्यालय में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य मे जल विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे बच्चो ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!