Dark Mode
UCC पर प्रधानमंत्री का जोर संघ परिवार के हिंदुत्व एजेंडे का हिस्सा: माकपा नेता

UCC पर प्रधानमंत्री का जोर संघ परिवार के हिंदुत्व एजेंडे का हिस्सा: माकपा नेता

तिरुवनंतपुरम। केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोर देश में ‘हिंदुत्व के एजेंडे’ को लागू करने की संघ परिवार की ‘तैयारियों’ का हिस्सा और भारत के बहुलवाद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। माकपा महासचिव एम वी गोविंदन ने संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा यूसीसी के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते प्रधानमंत्री मोदी को पूरे देश में घुमा रहे हैं। गोविंदन ने धर्मनिरपेक्ष नागरिक समाज से प्रस्तावित कदम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा, “समान नागरिक संहिता को लागू करने की घोषणा देश के बहुलवाद को नुकसान पहुंचाने या नष्ट करने का एक प्रयास है...। यूसीसी हो या सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम), ये सभी हिंदुत्व के एजेंडे को लागू करने की आरएसएस और संघ परिवार की तैयारियों का हिस्सा हैं।” माकपा नेता ने कहा कि वाम पार्टी इस संबंध में एक संगोष्ठी का आयोजन करेगी, जिसमें सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा, क्योंकि वह इस मुद्दे पर “सुसंगत रुख” अपनाने में असमर्थ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!