26 साल पुराने स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फलोदी . पुलिस थाना फलोदी में 26 साल पुराने स्थाई वारंटी कारजसिंह पुत्र जगतारसिंह जट सिख निवासी जगतपुरा तहसील अजवाला जिला अमृतसर हाल वार्ड नंम्बर 17 विजय नगर रोड अनुपगढ पुलिस थाना अनुपगढ जिला श्रीगंगानगर को अनुपगढ से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव ने बताया कि जिले में चल रहे वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान व स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार करने के आदेशो की पालना मे जिले के समस्त थानाधिकारीयो को इस आदेश की पालना के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी कैलाशदान जुगतावत के सुपरविजन मे रामकरणसिंह मंलि़डा वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन मे राकेश ख्यालिया थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा इस फरार स्थाई वारंटीयों के विरूद्ध तकनीकी डाटाबैस तैयार कर आसूचना एकत्रित की गयी। इस आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर पुलिस थाना फलोदी टीम ने स्थाई वारंटी कारजसिंह पुत्र जगतारसिंह जट सिख निवासी जगतपुरा तहसील अजवाला जिला अमृतसर हाल वार्ड नंम्बर 17 विजय नगर रोड अनुपगढ पुलिस थाना अनुपगढ जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्य मे रमेश कुमार कांस्टेबल पुलिस थाना फलोदी द्वारा विशेष मुखबिर मामुर कर अभियान के दौरान 63वां स्थाई वारंटी गिरफ्तार करवाकर सराहनीय कार्य किया।