अपराधियों व नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार
सूरतगढ़ . आदतन अपराधियों व नशे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख के निर्देश पर सिटी व सदर पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही करते हुए एक दर्जन के करीब लोगों को पकड़ा तो वहीं सदर पुलिस ने भी एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए 1030 नशीली गोलियों सहित भगवानगढ़ निवासी नसीब सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सिटी थानाधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में 3 टीमों ने 5 लोगों को शांति भंग के आरोप में पकड़ा, वही जुआ अधिनियम में जुआ राशि 1210 सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।एक मोटरसाइकिल की जब्त की गई। वही सदर थानाधिकारी सुभाष बरोला के नेतृत्व में 2 टीमों ने 7 जगहों पर की छापेमारी की। इस कार्यवाही में 3 लोगों को शांति भंग के आरोप में पकड़ा गया। 2 लोगों को 110 CRPC में किया गिरफ्तार किया, गांव 3 डीबीएन के पास सदर पुलिस ने 1030 ट्रामाडोल नशीली गोलियों सहित नसीब सिंह निवासी भगवानगढ़ को गिरफ्तार गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।