Dark Mode
पुलिस ने बकरा चोरी वारदात का खुलाशा किया आरोपी फरीद गिरफ्तार

पुलिस ने बकरा चोरी वारदात का खुलाशा किया आरोपी फरीद गिरफ्तार

पीपाड़ शहर . पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम खागटा से एक बकरा एंव दो बकरिया चोरी की वारदात का खुलासा करने के साथ आरोपी फरीद मोहम्मद पुत्र इकबाल  निवासी कुरड़ाया थाना मेड़ता को  गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धमेन्द्रसिह ने बताया कि प्रार्थीया खुर्शिदा पत्नि मोहम्मद सदीक निवासी खागटा ने एक लिखित रिपोर्ट पेशकर बताया कि हमारे खेत में बने बाडे से अज्ञात चोरो द्वारा 2 बकरिया व 1 बकरा चुराकर ले गए थे पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में हो रही चोरीयो की रोकथाम एंव उक्त घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपीयो की पहचान की जाकर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नबाब खां के सुपरविजन व वृताधिकारी भुपेन्द्रसिह शेखावत बिलाडा के निर्देशन के अलावा थानाधिकारी घेवरसिह के नेतृत्व मे अनुसंधान अधिकारी एएसआई पुनाराम के साथ टीम द्वारा बकरे चोरी करने वाली गेगं की तलाश शुरू की गई टीम द्वारा मुल्जिमानो के हुलिये अनुसार आस पास के क्षेत्रो में पहचान करवाई गई एंव मुख्य सडको पर लगे सीसीटीवी केमरे कि जांच भी की गई है।पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त फरीद मोहम्मद निवासी कुरड़ाया को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने मुल्जिम से घटना में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद किया गया है एंव चोरी किए गए बकरो की बरामदगी हेतु पुछताछ एंव अनुसंधान किया जा रहा है।
थाना टीम -
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी पुलिस थाना पीपाडशहर घेवरसिह नि0पु0  मय अनुसंधान अधिकारी पुनाराम सउनि मय टीम कानि अजय मीणा, अशोक, महावीर  को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!