Dark Mode
पुलिस द्वारा साइकिल चोरी का खुलासा कर  नाबालिग को संरक्षण में लिया

पुलिस द्वारा साइकिल चोरी का खुलासा कर नाबालिग को संरक्षण में लिया

चोरी की साइकिलें खरीदने वाला भी गिरफ्तार , 7 साइकिल बरामद

फलोदी। पुलिस थाना फलोदी हल्का क्षेत्र मे लगातार हो रही साईकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुऐ एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस संरक्षण में लिया गया । बालक से चोरी की साईकिल खरीदने वाले आरोपी फुलसिह निवासी शैतानसिंह नगर थाना लोहावट को गिरफ्तार किया गया। विधि से संघर्षरत बालक व फुलसिह से चुराई गई 07 साईकिलें भी बरामद की गई।

कार्यवाही पुलिस-

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि पुलिस थाना फलौदी के कस्बा फलोदी क्षैत्र में लगातार हो रही साईकिल चोरी की घटनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी विक्रमसिह भाटी के सुपरविजन मे आयुष वशिष्ठ वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन मे रामेश्वर दयाल थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी के नेतृत्व मे टीम गठित की गई ।। थानाधिकारी फलोदी रामेश्वर दयाल के निर्देशन मे गठित टीम द्वारा तकनीकी डाटाबैस तैयार कर आसूचना एकत्रित की गयी। इस आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर पुलिस थाना फलोदी टीम ने प्रकरण का ट्रेस आउट कर प्रकरण मे विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस संरक्षण में लिया गया व बालक के कब्जे से 05 साईकिल व बालक द्वारा मुलजिम फुलसिह पुत्र भंवरसिह जाति राजपुत उम्र 26 साल निवासी भाटियों की ढाणी, शैतानसिंह नगर पुलिस थाना लोहावट को बेची गई 02 साईकिल फुलसिह के कब्जे से बरामद करने मे सफलता प्राप्त की। बताया विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक आले दर्जे का शातिर साईकिल चोर है।
पुरूस्कृत गठित टीम-

उक्त प्रकरण ट्रेस आउट कर विधि से संघर्षरत बालक व मुलजिम को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले मेघराज हैड कांस्टेबल व काँटेबल रमेश क, गोरधनराम , राजुसिह को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।
इसमे काँसेबल रमेश की विशेष भुमिका रही।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!