चेकिंग अभियान के तहत उलझ गए पुलिस अधिकारी व विधायक मीणा
सवाईपुर. विधानसभा चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश के बाद जिला पुलिस हर तरह से अलर्ट नजर आ रही है मादक पदार्थों की तस्करी, हवाला सहित चुनाव को प्रभावित करने वाली हर प्रतिबंधित सामग्री की रोकथाम के लिए शाहपुरा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार रात कोटडी थाना पुलिस द्वारा कोटडी कस्बे से सवाईपुर जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी कर रखी थी, उस दौरान टिकट मिलने के बाद देव दर्शन को निकले जहाजपुर विधायक व भाजपा प्रत्याशी गोपीचंद मीणा के काफिले के साथ आए वहानो को रोककर पुलिस ने तलाश करना चाहा इस पर मीणा भड़क गए और द्वेषपूर्ण वहानो की चेकिंग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे, सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, इस पर थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण गुर्जर ने मीणा से समझाइश कर मामले को शांत करवाया उन्होंने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए मीणा से समझाइश की ओर कहा कि आप प्रत्याशी हो आपके साथ काफिले में स्थानीय लोगो के साथ साथ कोई अन्य गतिविधियां वाला वाहन भी निकल सकता है ऐसे में तलाशी करना जरूरी है, पुलिस ने करीब आधे घंटे समझाइस की फिर मामल शांत हुआ, उधर पुलिस के साथ नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है ||