Dark Mode
आरसीए चेयरमैन के जन्मदिन पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन

आरसीए चेयरमैन के जन्मदिन पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन

आगामी 2 जून को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व  छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन आरसीए चेयरमैन श्री वैभव  गहलोत के द्वारा किया गया। पूर्व अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि युवाओं के आदर्श  श्री वैभव गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर पीली के पास , भगत की कोठी में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता में  पुरुष वर्ग ,महिला वर्ग तथा बुजुर्ग वर्ग भाग ले सकते हैं।  टीमों के लिए आवेदन निःशुल्क है तथा सभी मुकाबले मैट पर खेले जाएगे। सभी वर्ग के विजेता टीम को 21000 तथा उपविजेता टीम को  11,000 रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। चौधरी ने बताया कि चेयरमैन के रूप में प्रदेश के युवाओं को क्रिकेट में विभिन्न सौगाते दी है। पोस्टर विमोचन के मौके पर जोधपुर शहर विधायक मनीषा पवार महापौर कुंती देवड़ा शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश जोशी पीसीसी सदस्य श्रवण पटेल सूरसागर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रोफेसर अयूब खान मारवाड़ क्षेत्र जनजातीय विकास बोर्ड उपाध्यक्ष कीर्ति भील जेएनवीयू छात्र नेता हरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!