Dark Mode
प्रजापत भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

प्रजापत भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

ओसियां . भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण जिले में क़स्बे के युवा समाजसेवी भंवरलाल प्रजापत को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश तापू ने अपनी जिला कार्यकारिणी में प्रजापत को उनके पार्टी के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।तापू ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी,संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल प्रजापत व जोधपुर जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई की अनुमति से प्रजापत की नियुक्ति की है।प्रजापत पूर्व में जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व प्रजापत समाज के लोगों ने बधाइयां दी।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!