Dark Mode
निशुल्क चिकित्सा परामर्श व जांच शिविर की तैयारियों का जायजा लिया गया

निशुल्क चिकित्सा परामर्श व जांच शिविर की तैयारियों का जायजा लिया गया

बहरोड़। लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स, शेखावाटी हॉस्पिटल जयपुर व बी लाल लैब के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 19 फरवरी 2023 को बहरोड़ के महावर भवन में होने जा रहे विशाल निशुल्क चिकित्सा परामर्श व जांच शिविर की तैयारियों का जायजा लिया गया। तीन संस्थाओं के द्वारा किये जा रहे निशुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर संस्थाओं के सभी अधिकारी जुटे हुए हैं। इसी श्रंखला में शुक्रवार को शेखावाटी हॉस्पिटल के कार्यकारी निर्देशक एस पी यादव, क्लब अध्यक्ष लायन राकेश रोहिल्ला, मुकेश यादव, एम जे एफ दिनेश अग्रवाल व शिविर संयोजक प्रमोद अग्रवाल एवं शेखावाटी हॉस्पिटल की संपूर्ण टीम सहित शिवचरण यादव ने तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के कार्यकारी निर्देशक एसपी यादव ने बताया कि चिकित्सा शिविर को लेकर अधिक से अधिक ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है व कल संपूर्ण बहरोड़ क्षेत्र में डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को होने जा रहे चिकित्सा शिविर की जानकारी दी जाएगी व अधिक से अधिक इस शिविर का लाभ लेने बाबत सभी को जागरूक भी किया जाएगा। साथ ही कहा कि इस शिविर में सभी प्रकार की बीमारियों का परामर्श किया जाएगा व आवश्यकता अनुसार जांच भी की जाएंगी। इतना ही नहीं आवश्यकता पड़ने पर क्लब द्वारा चयनित मरीजों की एंजियोग्राफी भी जयपुर में निशुल्क की जाएगी। इसी अवसर पर शिविर संयोजक व क्लब के मेंबर शिप कमेटी चेयरमैन लायन प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि बहुत लंबे समय के बाद शहर में एक निशुल्क बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि इस शिविर से अधिक से अधिक पात्र लोगों को रोगियों को लाभ मिल सके। शिविर 19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा जो कि सुबह 10 बजे से अपराहन 2 बजे तक आयोजित होगा एवं तत्काल रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। अस्पताल के जनरल मैनेजर शिवचरण यादव अपनी संपूर्ण टीम के साथ गत 6 दिनों से ही क्षेत्र में आवास कर रहे हैं एवं संपूर्ण प्रचार-प्रसार की व्यवस्था देख रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!