Dark Mode
भारतीय नववर्ष पर हो रहे कार्यक्रम की तैयारिया जोरो पर

भारतीय नववर्ष पर हो रहे कार्यक्रम की तैयारिया जोरो पर

मदनगंज किशनगढ़। भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2080 को भव्य बनाने हेतु शोभायात्रा में कलश यात्रा हेतु नगर में समिति की महिलाओ द्वारा घर घर सम्पर्क कर कलश यात्रा में शामिल होने हेतु आग्रह किया जा रहा है। इस हेतु नीतू बल्दवा, मृदुला व्यास, सन्तोष पारीक, रीतू मंगनानी, रेणु, रेखा गर्ग, शिमला कुमावत, चंदा वैष्णव, कुसुम कोठारी, सविता गुप्ता, सरोज मालू, ममता शर्मा, सीमा शर्मा सहित कई महिलाएं सम्पर्क कर रही है। नगर को झंडे, पताकाओं स्वागत बैनर शुभकामनाओ संदेश सजाया जा रहा है। इस हेतु दीपेश भाट, महिपाल, आकाश धोल, सुरजीत मालाकार, सुमित, चेतन जोशी कैलाश यादव, रमन, गर्वित, सोनू भाट, हर्ष, रोशन सहित कई कार्यकर्ता कार्य कर रहे है कार्यक्रम को सफल भव्य बनाने हेतु बिरदीचंद मालाकार, चेतन व्यास, नगर के विभिन स्कूल में सम्पर्क कर रहे है। युवा सम्पर्क समिति द्वारा नगर में मुख्य बाजार में पत्रक पीले चावल बाट कर शोभा यात्रा में सपरिवार शामिल होने हेतु आग्रह किया जा रहा है। समिति के अतुल सामरिया, मनीष ट्रेलर, अभिषेक विजयवर्गीय मुकेश दाधीच, चिराग कोठारी, रोहित सैनी, लक्ष्य सैनी, अंकित शर्मा, तनुष सैनी, हीरालाल जांगीड़ सहित कई कार्यकर्ता सम्पर्क कर रहे है। स्वागत समिति के सयोजक पंकज पहाड़िया, सह सयोजक अभिषेक पारीक ने बताया की नव वर्ष को भव्य बनाने हेतु सभी समिति सदस्य अपने समिति कार्य क्षेत्र अनुरूप कार्य कर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!