उप स्वास्थ्य केंद्र में किया वाटर कूलर भेंट
बीदासर। कस्बे की मणोत उप स्वास्थ्य केंद्र में स्व. हनुमानमल पुत्र स्व. मोहनलाल कोठारी परिवार द्वारा अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था को लेकर वाटर कूलर भेंट किया। जिसको लेकर कोठारी परिवार का चिकित्सक कमल धानिया ने आभार व्यक्त जताया। इस अवसर नगर कांग्रेस अध्यक्ष जेठाराम यादव, गोपाल गुर्जर, विमल कुमार डोसी, हरीश बांठिया, मालचंद यादव आदि उपस्थित रहे।