Dark Mode
राष्ट्रपति ने आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी से मुलाकात की

राष्ट्रपति ने आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी से मुलाकात की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह केरल के कोल्लम जिले के अमृतपुरी स्थित आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी के आश्रम पहुंचीं और उनसे मुलाकात की। आश्रम ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति का भारतीय परंपरा के साथ स्वागत किया गया तथा आश्रम की संन्यासियों ने उनके माथे पर तिलक लगाकर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्हें शॉल भी भेंट की गई। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने दौरे के दौरान अमृतानंदमयी के साथ आधे घंटे की मुलाकात की। माता अमृतानंदमयी अपने प्रशंसकों के बीच अम्मा के नाम से लोकप्रिय हैं।
इस दौरान केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राष्ट्रपति के साथ थे। बाद में, राष्ट्रपति आश्रम के भवतारिणी मंदिर गईं और मेक्सिको की संसद के छह सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक भी की, जो सिविल 20 (सी20) और ग्रुप ऑफ 20 (जी20) पहल के तहत आध्यात्मिक गुरु से मिलने आए थे। अमृतानंदमयी के पास सी20की अध्यक्षता हैऔर यह भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत एक आधिकारिक समूह है जो नागरिक समाज और गैर-सरकारी संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है। अमृता विश्व विद्यापीठम की प्रमुख डॉ. मनीषा वी. रमेश ने आश्रम की मानवीय पहलों के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी दी और दुनिया भर में इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। कोल्लम जिला कलेक्टर अफसाना परवीन, तिरुवनंतपुरम रेंज डीआईजी आर निशांतिनी और कोल्लम शहर की पुलिस आयुक्त मेरिन जोसेफ भी राष्ट्रपति के दौरे के दौरान उनके साथ थीं।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!