Dark Mode
राष्ट्रपति मुर्मू ने आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति मुर्मू ने आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार बी आर आंबेडकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को यहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने यहां एजी स्क्वायर पहुंचकर आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और फिर मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा स्थित अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गईं। मुर्मू का उपरबेड़ा सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय जाने का भी कार्यक्रम है, जहां से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा ली थी।

राष्ट्रपति छात्रों और ग्रामीणों से बातचीत करेंगी। वह महिला महाविद्यालय, रायरंगपुर की छात्राओं और शिक्षकों से भी बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति शनिवार को बांगिरिपोसी-गोरुमहिसानी, बुरामारा-चाकुलिया और बादामपहाड़-केंदुझारगढ़ रेल लाइनों, जनजातीय अनुसंधान एवं विकास केंद्र, रायरंगपुर, दंडबोस हवाई अड्डा, रायरंगपुर और उप-मंडल अस्पताल, रायरंगपुर सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!