Dark Mode
रामनवमी महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन

रामनवमी महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन

                101 सदस्यो का आएगा नासिक बैंड पंजाब का प्रसिद्ध भंगड़ा गुजरात बैंड होंगे शामिल
 101 प्रकार की निकलेगी झांकियां हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा आयोजन के लिए 30 कमेटियों का गठन सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां डीडवाना. रामनवमी महोत्सव को लेकर स्थानीय पंडित बछराज व्यास स्कूल के प्रांगण में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया यह आयोजन रामनवमी महोत्सव समिति के द्वारा किया गया जिसके अंदर आगमी 30 मार्च को रामनवमी महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि 30 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा डीडवाना में एक ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके अंदर 101 प्रकार की झांकियां सजाई जाएगी नासिक का बैंड 101 कलाकारों की टीम के साथ में डीडवाना में रहेगा पंजाब का प्रसिद्ध भंगड़ा गुजरात बैंड शोभायात्रा में शामिल होंगे इस कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए हेलीकॉप्टर से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था की जाएगी रामनवमी की शोभायात्रा एक ऐतिहासिक शोभायात्रा रहेगी जिसके अंदर हजारों की संख्या में राम भक्त सम्मिलित होंगे जिसमें माताएं बहने युवा युवतिया सभी इस शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे कार्यक्रम को लेकर 30 तरह की कमेटियों का गठन किया गया है जिनको अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है शोभा यात्रा 30 मार्च को सुबह 8:30 बजे पंडित बछराज व्यास से आरंभ होगी जो कि शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शीतल कुंड बालाजी धाम में जाकर संपन्न होगी जगह-जगह शोभायात्रा के लिए स्वागत द्वार लगाए जाएंगे जिनमें जनता के द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था रहेगी वही बग्गी पर बैठाकर रामजी की सवारी निकाली जाएगी और भी कई तरह के आयोजन सम्मिलित रहेंगे यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा शहर वासियों के लिए जिसमें समस्त शहर वासियों आसपास क्षेत्र वासियों को शोभायात्रा में सम्मिलित करने के लिए आह्वान किया गया है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!