Dark Mode
प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद खेल कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद खेल कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल कूद प्रतियोगिता काशी-2023 में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनसे बातचीत की।
प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सांसद खेल कूद प्रतियोगिता काशी-2023 में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे। मोदी ने इस मौके पर कुश्ती के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और फिर शतरंज के खिलाड़ियों की टेबल पर भी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत भी की।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!