Dark Mode
Prime Minister Modi ने वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने वालों की सराहना की

Prime Minister Modi ने वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने वालों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर वन्यजीव संरक्षण प्रयासों को आगे बढ़ाने में अग्रणी रहने वालों की सराहना की। लोगों के जीवन और ग्रह में वन्यजीवों की अहम भूमिका और योगदान को देखते हुए हर साल तीन मार्च को संयुक्त राष्ट्र विश्व वन्यजीव दिवस (डब्ल्यूडब्ल्यूडी) मनाया जाता है।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘वन्यजीव दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को शुभकामनाएं। यह हमारे ग्रह पर जीवन की अविश्वसनीय विविधता का जश्न मनाने और इसकी रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं उन सभी की सराहना करता हूं जो पर्यावरण के अनुकूल कदम उठाने में अग्रणी हैं और वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!